BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 02:16 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित छह वेब पोर्टल किया लॉन्च, इनोवेशन हब का भी उद्घाटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 8:40 PM IST
रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित छह वेब पोर्टल किया लॉन्च, इनोवेशन हब का भी उद्घाटन
Read Time:3 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों, शिक्षकों, विभागीय कर्मियों और शैक्षणिक संस्थाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए छह वेब पोर्टल का लोकार्पण किया। प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रांची विज्ञान केंद्र में स्थापित किए गए इनोवेशन हब का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच को सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। राज्य की छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इन पोर्टल्स के जरिए राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था से संबंधित सेवाओं को डिजिटल मोड में ले जाने का प्रयास किया गया है। आवेदनों की लंबी प्रक्रिया और धीमी कार्य संस्कृति के इतिहास से हमें बाहर निकलना है।

मंत्री ने कहा कि इन पोर्टल्स के जरिए वेतन निर्धारण और सत्यापन, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन, वित्त रहित कॉलेज अनुदान आवेदन, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत आवेदन, अप्रेंटिस मैनेजमेंट संबंधी कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, रांची के परिसर में स्थापित इनोवेशन हब रचनात्मक एवं नवाचारी विचारों का पोषण, इनोवेटिव सोच, समस्या के व्यावहारिक समाधान के लिए उचित वातावरण प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से पेश प्रजेंटेशन में बताया गया कि राज्य में छात्रों के बीच अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी, 2025 गठित की जा रही है। इस नीति के तहत स्टार्टअप के लिए फंडिंग और अनुसंधान परियोजनाओं, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए 1,280 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर-सह-सीईओ संजय कुमार राकेश, राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *