BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 12:12 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

राहुल गांधी भूल गए कि कांग्रेस शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों की कैसे होती थी नियुक्ति : धर्मेंद्र प्रधान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 9:47 PM IST
राहुल गांधी भूल गए कि कांग्रेस शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों की कैसे होती थी नियुक्ति : धर्मेंद्र प्रधान
Read Time:3 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की असहमति पर कहा कि उनकी आपत्तियां “विवाद पैदा करने और दुष्प्रचार करने” का प्रयास हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए अपने सुविधानुसार संविधान को कुचला है। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का उपहास और अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, फिर भी कांग्रेस के ‘युवराज’ में बाबा साहेब और हमारे संस्थापक नेताओं के आदर्शों को कायम रखने का दुस्साहस है।”

उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी का प्रयास मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की नियुक्ति पर विवाद पैदा करना और दुष्प्रचार करना है। क्या राहुल गांधी भूल गए हैं कि कांग्रेस शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कैसे की जाती थी? दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने चयन प्रणाली में सुधार के लिए कुछ क्यों नहीं किया?”

शिक्षा मंत्री ने कहा, “वास्तव में यह पहली बार है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संसद में पारित कानून के माध्यम से की गई है। यह हमारी सरकार है जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए एक संयुक्त प्रणाली बनाई है, जिसमें विपक्ष के नेता भी शामिल हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बिना किसी नियम/कानून के उल्लंघन के भी रोने-धोने वाले बच्चों की तरह काम कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने असहमति के नोट में मोदी सरकार पर चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीईसी के लिए गठित चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की आलोचना की।

केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक के बाद की गई। नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक होगा। उनकी देखरेख में इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव होंगे।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह 2023 के कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्तियों के खिलाफ याचिकाओं पर 19 फरवरी को “प्राथमिकता के आधार” पर विचार करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *