BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 02:49 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

रणवीर इलाहाबादिया मामले पर बोलीं शाइना एनसी, ‘अश्लीलता की एक सीमा होती है’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 9:53 PM IST
रणवीर इलाहाबादिया मामले पर बोलीं शाइना एनसी, ‘अश्लीलता की एक सीमा होती है’
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मशहूर यूट्यूबर एवं पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए शीर्ष अदालत की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि अश्लीलता की एक सीमा होती है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, “हम ऐसे व्यक्ति की दलील क्यों सुने, जिसके दिमाग में गंदगी भरी है। जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन उन्होंने किया है, उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा।” शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि कला के नाम पर क्या उन्हें लाइसेंस मिल गया है। उनकी भाषा “अपमानजनक और आपत्तिजनक” थी।

शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही कहा है। रणवीर इलाहाबादिया को अकेले टारगेट नहीं किया जा रहा है। कानूनी तौर पर कोर्ट ने जो कहा है कि अश्लीलता की एक सीमा होती है। मैं उससे सहमत हूं।”

उन्होंने कहा कि ऐसी अश्लीलता पर क्या एक्शन लेना चाहिए, सरकार उस दिशा में काम कर रही है। आईटी डिपार्टमेंट और मुख्यमंत्री ने भी ओटीटी पर अश्लीलता के प्रदर्शन पर नियम बनाने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अश्लील जोक्स मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा समेत अन्य के खिलाफ सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी केस दर्ज किया गया था।

इससे पहले, गत 11 फरवरी को सभी आरोपियों के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। शिकायत बांद्रा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता निखिल रूपारेल ने दर्ज कराई थी जो कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना, अपूर्वा मखीजा के साथ ही शो के आयोजकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। यह शिकायत मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में दर्ज कराई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *