BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 11:34 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

झारखंड : 15 आईएएस का स्थानांतरण-पदस्थापन, मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी पूजा सिंघल बनीं आईटी और ई-गवर्नेंस सेक्रेटरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 9:58 PM IST
झारखंड : 15 आईएएस का स्थानांतरण-पदस्थापन, मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी पूजा सिंघल बनीं आईटी और ई-गवर्नेंस सेक्रेटरी
Read Time:4 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड में मंगलवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले और पोस्टिंग का नोटिफिकेशन जारी किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जमानत मिलने के बाद हाल में निलंबन मुक्त की गईं पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

योजना एवं विकास विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत रहे मस्त राम मीना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। उन्हें प्रभारी सदस्य, राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

परिवहन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कृपानंद झा का तबादला अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के पद पर किया गया है।

विप्रा भाल को परिवहन विभाग में सचिव के पद पर पोस्टिंग दी गई है। वह परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग, उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

खान एवं भू-तत्व विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत रहे जितेंद्र कुमार सिंह का तबादला श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में इसी पद पर किया गया है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए योजना एवं विकास विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।

पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत राजेश्वरी बी. को वित्त विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार भुवानिया को अगले आदेश तक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हाल में राज्य सरकार की गैर प्रशासनिक सेवा के आईएएस में प्रोन्नति पाने वाले छह अफसरों की भी नई पोस्टिंग की गई है। इनमें कंचन सिंह को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। धनंजय कुमार सिंह को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव, सीता पुष्पा को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव, विजय कुमार सिन्हा को उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। उन्हें झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रीति रानी को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। राजेश प्रसाद को माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *