BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 07:54 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  2. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  5. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  6. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  7. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  8. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  9. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  10. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  11. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  12. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  13. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  14. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  15. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी

दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 5:50 PM IST
दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवि नेगी ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सिसोदिया विधानसभा कैंप कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी, पंखे और साउंड सिस्टम समेत कई सरकारी सामान चुराकर अपने साथ ले गए।

रवि नेगी ने कहा, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से विधायक रहे। उनका यहां पर एक कैंप कार्यालय है, जहां पर जनता की समस्याओं को सुना जाता था। वह यहां से शिफ्ट हुए तो यह कार्यालय जीते हुए विधायक को मिल जाता है, जैसे मुझे मिल गया। जब मैं कार्यालय गया तो वहां पर सारा सामान गायब था। वहां से सारे सोफे, एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे गायब हो गए। कई सारे सामान थे, जो दिल्ली सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट से वहां पर दिए गए थे। ये सभी जनता की अमानत थी, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।”

यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने कहा, “मां यमुना के प्रति हमारी आस्था बहुत बड़ी है। जहां पर भी हमारी सरकार है, वहां पर हम गंगा और यमुना जैसी नदियों के लिए बहुत काम करते हैं। यही कारण है कि दिल्ली में भी हमने यमुना की सफाई का अपना काम जल्द शुरू कर दिया है, चाहे यह काम उपराज्यपाल की तरफ से ही क्यों न हो रहा हो।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच यमुना की गंदगी मुख्य मुद्दा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने चुनावी भाषण में कई बार यमुना नदी की गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) को घेरते नजर आए थे। चुनाव में जीत के बाद भी पार्टी कार्यालय में दिए अपने भाषण में भी उन्होंने यमुना की गंदगी का जिक्र किया था। इसके साथ ही यमुना की सफाई का भी फिर से भरोसा दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *