BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 10:45 PM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  2. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  3. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  4. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  5. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  6. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  7. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  8. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  9. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  10. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  11. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  12. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  13. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  14. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  15. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुलाई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी के रोडमैप पर होगी चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 6:15 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुलाई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी के रोडमैप पर होगी चर्चा
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बुधवार सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय इंदिरा भवन में पदाधिकारियों के साथ भविष्य की रणनीति को लेकर गहन मंत्रणा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खड़गे की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि संगठनात्मक बदलावों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस की यहां पर स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। बिहार में एनडीए, केरल में एलडीएफ और पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में है।

पार्टी इस समय अपनी रणनीति को नए सिरे से गढ़ने में जुटी है, खासकर उन राज्यों में जहां उसे हाल ही में चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए नए अभियानों पर मंथन किया जाएगा। पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने की योजना पर चर्चा कर सकती है।

इसके बाद, 22 फरवरी को मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय बिहार दौरे पर बक्सर जा सकते हैं। यह दौरा सिर्फ एक आम सभा नहीं होगी, बल्कि इसे चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस यात्रा को कांग्रेस की नई रणनीति और विपक्षी गठबंधन की संभावनाओं के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है। खड़गे के संभावित आगमन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए कृष्णा अल्लवारू भी 20 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। प्रभारी बनाए जाने के बाद अल्लवारू पहली बार बिहार आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *