BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 01:48 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

कतर के अमीर को विश्वास, ‘आगामी दशकों में भी भारतीय अर्थव्यवस्था फलती-फूलती रहेगी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 6:50 PM IST
कतर के अमीर को विश्वास, ‘आगामी दशकों में भी भारतीय अर्थव्यवस्था फलती-फूलती रहेगी’
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की शानदार प्रगति की तारीफ की और विश्वास जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में कतर के सहयोग की पुष्टि की।

शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने कहा, “जैसा कि हमने सभी क्षेत्रों में भारत की शानदार प्रगति देखी है, हमें विश्वास है कि आने वाले दशकों में भारतीय अर्थव्यवस्था फलती-फूलती रहेगी।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे ऐतिहासिक संबंधों और हमारे साझा हितों के आधार पर, हम विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी सहयोग हमारी भविष्य की रणनीतियों का एक अनिवार्य हिस्सा होगा।”

अल थानी ने उन्हें दिए गए आदरपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया तथा भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने के लिए कतर की प्रतिबद्धता की दोबारा पुष्टि की। अल थानी ने कहा, “मैं दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्थन देने और उन्हें मजबूत बनाने की अपनी इच्छा को दोहराना चाहूंगा। मैं आपके गर्मजोशी भरे आतिथ्य और सम्मान के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।”

सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत किया।

उन्होंने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। अल थानी भारत दूसरी बार राजकीय यात्रा पर आए थे।

राष्ट्रपति ने उनका स्वागत करते हुए कहा था कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा, “हमें इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप के क्षेत्रों में अपने सहयोग को व्यापक बनाने के लिए दोनों देशों की संबंधित शक्तियों का लाभ उठाना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *