BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:31 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

जमशेदपुर में हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क पर गोलियों से किया छलनी, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:41 PM IST
जमशेदपुर में हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क पर गोलियों से किया छलनी, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर के धतकीडीह मेन रोड में बुधवार को अपराधियों ने शिवम घोष नामक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। शिवम खुद कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा था। वह हत्या सहित कई वारदातों में पूर्व में जेल जा चुका था। भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

बताया गया कि शिवम अपने दोस्तों के साथ पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार अपराधियों ने उसे रोका और इसके बाद उसे कई गोलियां मारी गईं। उसके जमीन पर गिरते ही अपराधी फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी इलाके में फैलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। धतकीडीह मुखी बस्ती के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और धतकीडीह से कदमा जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे के बाद जाम हटा लिया गया। शिवम धतकीडीह के रहने वाले मुन्ना घोष का पुत्र था। वर्ष 2021 के जनवरी महीने में शिवम पर अपनी चाची जूली घोष की हत्या का आरोप लगा था। उसकी चाची घर में सोई थी, तब उसने हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। उस वक्त इस घटना को लेकर जनाक्रोश फूट पड़ा था।

इलाके के लोगों ने शिवम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। लोगों के भारी दबाव के बीच पुलिस ने उसे कई दिनों बाद गिरफ्तार करके जेल भेजा था। शिवम के पिता मुन्ना घोष की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है और वह भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। माना जा रहा है कि शिवम की हत्या आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई में हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *