BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:10 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

रोहतास में ‘पर्यटन हाट’ का होगा निर्माण: नीतीश कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 9:15 PM IST
रोहतास में ‘पर्यटन हाट’ का होगा निर्माण: नीतीश कुमार
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में रोहतास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहतास जिले के लिए 1,378.45 करोड़ रुपए की कुल 1,220 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विकास को लेकर समीक्षात्मक बैठक में रोहतास के इन्द्रपुरी जलाशय के पास ‘पर्यटन हाट’ के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘प्रगति यात्रा’ के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और विकास की योजनाओं को देख रहे हैं।

रोहतास जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलादी परिसर में आयोजित समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने चेनारी प्रखंड में 4,973.33 लाख रुपए की लागत से करमघट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब योजना, ग्राम बादलगढ़ में 271.16 लाख रुपए की लागत से बोट हाउस कैंप योजना एवं दिनारा प्रखंड में 1,480.33 लाख रुपए की लागत से भलुनी धाम इको पार्क योजना का शिलान्यास किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने दुर्गावती इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हॉट एयर बैलून तथा आदिवासी जनजाति विकास समिति द्वारा साल के पत्तों से दोना एवं प्लेट के निर्माण प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने महुआ आधारित मिठाई निर्माण प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

इस दौरान रोहतास जिले के विकास पर आधारित लघु वृत्तचित्र ‘रोहतास ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी’ प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के क्रम में रोहतास प्रखंड अंतर्गत रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण, संझौली प्रखंड में वाजिदपुर में कॉव नदी पर पुल का निर्माण, कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ तथा बड़हरी-धर्मपुरा पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण करने की घोषणा की।

उन्होंने डेहरी में औद्योगिक क्षेत्र का विकास करने की भी घोषणा करते हुए कहा कि इससे उद्योगों को बढ़ावा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *