BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 11:42 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

‘आज जश्न कल से काम शुरू’, बोले रेखा गुप्ता के पति

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 10:50 PM IST
‘आज जश्न कल से काम शुरू’, बोले रेखा गुप्ता के पति
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में उनके नाम की घोषणा के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। शालीमार बाग में पटाखे छोड़े गए हैं। उनके समर्थक एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “आज जश्न का दिन है और कल से काम शुरू हो जाएगा। पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बहुत ताकत और सामूहिक प्रयास की जरूरत है।”

शालीमार बाग विधायक के परिजनों ने कहा कि रेखा गुप्ता के काम करने की क्षमता दूसरे लोगों से बिल्कुल अलग है। शालीमार बाग में वह एक-एक बच्चे को उनके नाम से जानती हैं। उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को उठाया है। यही वजह है कि यहां की जनता ने उन्हें चुना है।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।”

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया।

गत 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भाजपा को 26 साल बाद ऐतिहासिक जीत मिली है। उसने 70 में से 48 सीटों पर विजय प्राप्त की जबकि ‘आप’ को 22 सीटें मिलीं।a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *