BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 03:18 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

पीएम मोदी 24 फरवरी को 9.80 करोड़ किसानों के खातों में डालेंगे 22 हजार करोड़ रुपये: शिवराज सिंह चौहान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:11 PM IST
पीएम मोदी 24 फरवरी को 9.80 करोड़ किसानों के खातों में डालेंगे 22 हजार करोड़ रुपये: शिवराज सिंह चौहान
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। ऐसे किसान जो लघु और सीमांत है विशेषकर उनकी खाद-बीज की जो आवश्यकता होती थी, उसे पूरा करके उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। पिछली बार 9 करोड़ 60 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था। इस बार किसानों की संख्या बढ़ी है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब तक लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपये की राशि इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में डाली जा चुकी है। 19वीं किश्त डलते ही यह राशि बढ़कर 3 लाख 68 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी की योजना है, जिसने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। मुझे प्रसन्नता के पीएम मोदी 24 फरवरी को फिर किसानों के खाते में पैसा डालने वाले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया। हम बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए मैं 23 फरवरी को दरभंगा में मखाना किसानों से चर्चा करूंगा। मखाना उत्पादक किसानों को हम अधिक सुविधाएं प्रदान कर सकें, इसको लेकर भी हम विचार-विमर्श करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *