BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:07 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

1984 का दिल्ली दंगा : सज्जन कुमार को 25 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा, पीड़ित बोले – ‘वर्षों बाद न्याय की आस’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:52 PM IST
1984 का दिल्ली दंगा : सज्जन कुमार को 25 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा, पीड़ित बोले – ‘वर्षों बाद न्याय की आस’
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार को 25 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। इससे पीड़ितों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

बलबीर कौर के पति सुरजीत सिंह के साथ 1984 में दंगे में मारपीट की गई थी। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में अपना वर्षों पुराना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, “हमलावरों ने हमारे ऊपर बहुत अत्याचार किया था। हमारे घर को लूटा और इसके बाद उन पर (सुरजीत सिंह पर) हमला कर दिया। हजारों की तादाद में लोग आए और उन्होंने हम पर हमला कर दिया। उस वक्त कई हमलावरों ने मुझ पर डंडे से भी हमला किया था। हमलावर बस यही कह रहे थे कि हम तुम्हें खत्म कर देंगे।

“उस वक्त मेरे पति ने उन हमलावरों से कहा कि आखिर आप लोग क्यों मेरी पत्नी पर हमला कर रहे हो, कम से कम उसे छोड़ दो, वह तो एक महिला है। इसके बाद उन्होंने मेरे पति को बहुत मारा। जैसे-तैसे हम खुद को बचा पाए। उस वक्त हमारे ऊपर पथराव भी किया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने हमारी मदद की। हमें गुरुद्वारे में शरण दी। तब जाकर हम खुद को बचा पाए।”

उन्होंने कहा, “अब वह दिन आ गया है, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार था। उन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने हमारा घर उजाड़ दिया।”

इस परिवार की मदद करने वाले समाजसेवी सोनू जंडियाला ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “हमें कोर्ट पर विश्वास है। भारत की अदालत ऐसा फैसला लें कि दुनिया याद रखे। इन लोगों को फांसी की सजा मिले। उस समय सिखों पर बहुत अत्याचार किया गया। टायर में आग लगाकर उसे गले में टांग दिया गया था। इन लोगों को नेता नहीं, बल्कि कातिल कहना उचित रहेगा। आज बहुत सारे लोग इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले, इसलिए जरूरी है कि इन लोगों को फांसी की सजा सुनाई जाए। इन पापियों के पाप का घड़ा भर चुका है। पहले तो आस ही मर चुकी थी, लेकिन अब आस जगी है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *