BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:15 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

केजरीवाल ही ‘असली गारंटी’ देते हैं, भाजपा सिर्फ जुमले देती है : आम आदमी पार्टी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:20 PM IST
केजरीवाल ही ‘असली गारंटी’ देते हैं, भाजपा सिर्फ जुमले देती है : आम आदमी पार्टी
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सिर्फ जुमले देती है, जबकि अरविंद केजरीवाल “असली गारंटी” देते हैं और उन्हें पूरा भी करते हैं।

‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना शुरू करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया। इससे साबित हो गया कि भाजपा केवल जुमले देती है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने जब दिल्ली में ‘बिजली हाफ और पानी माफ’ की गारंटी दी थी, तो इसे न केवल पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई, बल्कि दिल्लीवासियों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली 24 घंटे दी गई। भाजपा सरकार ने 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये देने की गारंटी दी थी, लेकिन गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है। जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करना भाजपा की जिम्मेदारी है। हम दिल्लीवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए भाजपा को मजबूर करेंगे।

आप के नेता संजीव झा ने भी कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले कहा था कि दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना को पहली कैबिनेट बैठक में पास किया जाएगा। लेकिन, जब यह बैठक हो चुकी है, तो इस योजना पर कोई बात तक नहीं की गई। भाजपा ने जो वादा किया था, वह अब पूरा नहीं हुआ है और महिलाओं में गहरी निराशा है। भाजपा ने फिर से दिल्लीवासियों से किया वादा तोड़ दिया है और यह साबित कर दिया है कि भाजपा कभी अपने वादे नहीं निभाती।

उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया कि उन्होंने महिलाओं के लिए 2,500 रुपये देने के वादे को क्यों पूरा नहीं किया? हम भाजपा को इस वादे को पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे और अगर वे इसे नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे, तो हम उन्हें सुकून से सरकार नहीं चलाने देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *