BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:42 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

लीबिया : प्रधानमंत्री ने कहा – देश की स्थिरता के लिए संयुक्त राष्ट्र की कोशिशों को पूरा समर्थन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:39 PM IST
लीबिया : प्रधानमंत्री ने कहा – देश की स्थिरता के लिए संयुक्त राष्ट्र की कोशिशों को पूरा समर्थन
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

त्रिपोली। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबा ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार लीबिया में स्थिरता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का समर्थन करती है।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, दबीबा ने राजधानी त्रिपोली में लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नवनियुक्त विशेष प्रतिनिधि और देश में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएसएमआईएल) की प्रमुख हाना सेरवा टेटेह के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबा ने आज, गुरुवार को लीबिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत हाना सेरवा टेटेह से आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली मुलाकात की।”

बयान में कहा गया, “बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दूत का स्वागत किया, उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सफलता की कामना की और लीबिया में स्थिरता बढ़ाने, चुनाव कराने, संक्रमणकालीन चरणों को समाप्त करने के उद्देश्य से यूएन की कोशिशों को राष्ट्रीय एकता सरकार के समर्थन पर बल दिया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टेटेह ने आशा व्यक्त की कि संयुक्त राष्ट्र लीबिया को समर्थन देने, स्थिरता और विकास की आकांक्षाओं को प्राप्त करने में लीबियाई लोगों की सहायता करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कार्यवाहक विदेश मंत्री ताहिर अल-बौर से मुलाकात की। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को दूर करने और देश को राष्ट्रीय चुनावों की राह पर लाने के लिए सभी लीबियाई हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता दोहराई।

देश 2020 के युद्धविराम के खत्म होने के बाद से राजनीतिक गतिरोध में है, पूर्वी बलों ने त्रिपोली स्थित सरकार को मान्यता देने से इनकार कर दिया है और दोनों पक्षों पर चुनावों में बाधा डालने का आरोप है।

2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से, लीबिया असुरक्षा और अशांति के बीच एक लोकतांत्रिक परिवर्तन करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *