BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:59 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक बर्बर लोगों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता : बेंजामिन नेतन्याहू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:40 PM IST
तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक बर्बर लोगों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता : बेंजामिन नेतन्याहू
Read Time:4 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को शिरी बिबास के दो मासूम बेटों की हत्या के लिए हमास को चेतावनी देते हुए कसम खाई कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक इजरायली बंधकों के “बर्बर” हत्यारों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता। उन्होंने कहा कि हमास को धरती से मिटा देना चाहिए।

हमास ने शिरी बिबास के चार साल के बेटे एरियल और उसके एक साल के छोटे भाई केफिर का शव दो अन्य शवों के साथ इजरायल को सौंपा था। तीसरा शव 84 वर्षीय ओडेड लिपशिट्ज का था। समझौते के अनुसार, शिरी बिबास का भी शव सौंपा जाना था, लेकिन इजरायल डिफेंस फोर्सेज का आरोप है कि चौथा शव शिरी की बजाय किसी अज्ञात महिला का है, जो गाजा की स्थानीय निवासी है।

नेतन्याहू ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए इसे “असीम दुख और अवर्णनीय पीड़ा का दिन” बताया। उन्होंने कहा कि एरियल बिबास, उसके छोटे भाई केफिर और ओडेड लिपशिट्ज के शव शोक में डूबे राष्ट्र में वापस लौटे। एक ऐसा राष्ट्र, जो इन खूबसूरत आत्माओं को मारने वाली बुराई को कभी नहीं भूलेगा और कभी माफ नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने वीडियो संदेश में बिबास भाइयों की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि वे चार साल और एक साल से भी कम उम्र के थे, जब “हमास के बर्बर लोगों” ने उन्हें उनकी मां की गोद से छीन लिया।

उन्होंने कहा, “वह अपने लड़कों की रक्षा के लिए शेरनी की तरह लड़ी। जरा उनके खौफ की कल्पना करें। उनकी उलझन की कल्पना करें। छोटे बच्चे जिन्होंने कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई। वे तब तक कैद में तड़पते रहे, जब तक कि हमास ने उन्हें बेरहमी से मार नहीं डाला।”

उन्होंने हमास के लोगों को “राक्षस” की संज्ञा देते हुए कहा, “आज आसमान टूटना चाहता है। पूरी सभ्य दुनिया को इन भयानक हत्याओं की निंदा करनी चाहिए। पूरी सभ्य दुनिया को सभी बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग में इजरायल का साथ देना चाहिए।”

उन्होंने हमास को चेतावनी देते हुए कहा, “इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में, मैं कसम खाता हूं कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हमारे बंधकों को मारने वाले बर्बर लोगों को न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता। …मुझे कुछ भी नहीं रोक सकता। कुछ भी नहीं। हमें इस बुराई से लड़ना चाहिए और इसे इस धरती से मिटा देना चाहिए।”

नेतन्याहू ने कहा कि 7 अक्टूबर के उस काले दिन के बाद से, जब हमास ने 1,200 इजरायली परिवारों और दोस्तों को मार डाला और जला दिया, इजरायल बेसब्री से इंतजार कर रहा था कि हमारे बंधक हमास के नरक से बच जाएंगे। तमाम बाधाओं के बावजूद, हम कई लोगों को घर वापस लाने में सफल रहे। कुछ को हमने बचाया। कुछ को हम दुखद रूप से नहीं बचा सके।

उन्होंने कहा कि बिबास के बच्चे इस बात के प्रतीक बन गए कि हम कौन हैं और हम किसके खिलाफ लड़ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *