BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:49 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी : दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:46 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी : दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

कराची। दक्षिण अफ्रीका ने कराची के नेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट के तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के शानदार 103 रनों की बदौलत 315/6 का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान को 50 ओवर में जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य मिला।

अफगानिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। अभी टीम ने 16 रन ही जोड़े थे कि सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के तौर पर पहला झटका लगा। गुरबाज 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर लगा जब इब्राहिम जदरान 29 गेंदों में 17 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते आधी टीम 100 रनों के भीतर पवेलियन लौट गई।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने अफगानी बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने कुछ देर तक संघर्ष किया। हालांकि, 22वें ओवर में रबाडा की गेंद पर वह 18 रन पर आउट हो गए।

रहमत शाह एकमात्र अफगानिस्तानी बल्लेबाज रहे जिन्होंने कुछ संघर्ष किया। उन्होंने 62 गेंदों पर एक संघर्षपूर्ण अर्धशतक बनाया। दूसरे छोर पर विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने एक छोर संभाले रखा।

रहमत क्रीज पर डटे रहे और ढीली गेंदों पर चौका भी लगाते रहे। लेकिन, लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं लग रहा था। इस बीच उनकी पारी 90 रन पर समाप्त हुई। वह शतक लगाने से चूक गए। पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया।

संक्षिप्त स्कोर:

दक्षिण अफ्रीका 50 ओवर में 315/6 (रयान रिकेल्टन 103, टेम्बा बावुमा 58; मोहम्मद नबी 2-51, फजलहक फारुकी 1-59)

अफगानिस्तान 43.2 ओवर में 208 (रहमत शाह 90, राशिद खान 18; कागिसो रबाडा 3-36, वियान मुल्डर 2-36)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *