BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 05:15 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

पंजाब के स्कूलों का मनीष सिसोदिया ने किया निरीक्षण, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने जताया ऐतराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 11:07 PM IST
पंजाब के स्कूलों का मनीष सिसोदिया ने किया निरीक्षण, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने जताया ऐतराज
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

फाजिल्का। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के हाल ही में पंजाब के स्कूलों का दौरा करने और अधिकारियों को निर्देश देने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मनीष सिसोदिया ने पंजाब के स्कूलों का निरीक्षण किया और यहां की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। इस पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने कड़ा विरोध जताया है।

टीचर महेंद्र सिंह ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी कर मनीष सिसोदिया के दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम यह मानते हैं कि मनीष सिसोदिया वह व्यक्ति हैं, जिन्हें दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। दिल्ली में उनका शिक्षा मॉडल पूरी तरह से विफल हो चुका है, ऐसे में वह बिना किसी संवैधानिक पद के पंजाब आकर हमारे स्कूलों की चेकिंग नहीं कर सकते। पंजाब की सरकार, पंजाब के मंत्री और यहां के अधिकारी ही पंजाब के स्कूलों की चेकिंग और निरीक्षण कर सकते हैं, न कि वे व्यक्ति जो जनता द्वारा नकारे जा चुके हैं।

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम पंजाब सरकार से भी विरोध दर्ज कराते हैं, क्योंकि वह नई शिक्षा नीति 2020 को पंजाब में लागू करवा रहे हैं, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि पंजाब में अपनी शिक्षा नीति हो, जो पंजाब के हालातों के हिसाब से तैयार की जाए। टीचर्स फ्रंट ने यह भी कहा कि पिछले साल 5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की बैठक में यह घोषणा की गई थी कि पंजाब की अपनी शिक्षा नीति बनाई जाएगी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के अधिकारी इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान देने के लिए तैयार नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया का पंजाब में आकर स्कूलों का निरीक्षण करना और बिना किसी संवैधानिक अधिकार के आदेश देना पंजाब के आत्मसम्मान के खिलाफ है। उन्होंने इसे पंजाबि‍यत और पंजाब के लोगों का अपमान बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *