BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 06:12 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

गुवाहाटी: सरुसजाई स्टेडियम पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, लोग बोले- झूमर नृत्य परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान मिलने जा रही

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2025, 10:27 PM IST
गुवाहाटी: सरुसजाई स्टेडियम पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, लोग बोले- झूमर नृत्य परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान मिलने जा रही
Read Time:3 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमुर नृत्य के कार्यक्रम में शामिल होंगे। थोड़ी देर में पीएम मोदी सरुसजाई स्टेडियम में पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम में पहुंचे कई लोगों ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की।

असम के सोनितपुर जिला के निवासी सुनील ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होने जा रहे हैं, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उनके साथ-साथ असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी आएंगे। हम लोगों को आज इस बात का गौरव महसूस हो रहा है कि इतना शानदार आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए हमारी चाय बागान और आदिवासी समुदाय की झूमर नृत्य परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, और हम सभी को बहुत अच्छा लग रहा है।

गुवाहाटी की निवासी क्वीन बोरा ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि झुमुर नृत्य कार्यक्रम के लिए आज हम लोग आए हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी आ रहे हैं। ये कार्यक्रम हो रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। कई हजार डांसर एक साथ हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है।

गुवाहाटी की निवासी मंजला ने कहा कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। लोग बहुत उत्साहित हैं। इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ये पूरे विश्व में दिखेगा। पीएम मोदी और असम के सीएम ने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

जयंत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये हमारे असम के विकास के लिए एक बड़ा कदम है। हम लोग काफी खुश हैं। पीएम मोदी जब भी आते हैं तो हमारे असम के लिए कुछ ना कुछ हमेशा अच्छा सोचते हैं। हम इस कार्यक्रम को भी इंजॉय करने आए हैं और असम के लोगों को भविष्य भी देखने के लिए आए हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स के लिए भी बहुत कुछ किया है। पिछले 10 साल और अब के विकास में बहुत बदलाव आया है। राज्य में हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है। हम पीएम मोदी के कार्य से भी बहुत खुश हैं।

डॉ. पल्लवी बोरा ने कहा कि हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक बहुत बड़ा आयोजन है और सब कुछ बेहतरीन तरीके से प्रबंधित किया गया है। यह कार्यक्रम हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद भी दिया।

बता दें कि असम चाय के 200 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में 8,500 से ज्यादा कलाकार झुमुर नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *