BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 01:43 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दूसरा समन, जमीन से जुड़े सौदे के मामले में होगी पूछताछ
  2. भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए किया अनुरोध, बेल्जियम ने की पुष्टि
  3. हिसार से हवाई सेवा की शुरुआत, लोगों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  4. कांग्रेस शासनकाल में ब्लैकआउट आम बात थी, अब ऐसा नहीं : पीएम मोदी
  5. यमुनानगर में बोले पीएम मोदी, कहा- औद्योगिक विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी
  6. मेहुल चोकसी के वकील ने कहा : मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान
  7. आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत
  8. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  9. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  10. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  11. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  12. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  13. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  14. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  15. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं

गंगा के पानी में कीटाणु, लोगों को किया जा रहा गुमराह : शिवपाल यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:28 AM IST
गंगा के पानी में कीटाणु, लोगों को किया जा रहा गुमराह : शिवपाल यादव
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब सीपीसीबी की रिपोर्ट पर भी सवाल किए जा रहे हैं। ऐसा करके यह लोग केंद्र सरकार को ही चुनौती दे रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने गंगा की सफाई नहीं किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह लोग आठ साल में गंगा को साफ नहीं कर पाए। गंगा के पानी में कीटाणु है। यह लोग केवल लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। लेकिन, अब इस रवैए को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने महाकुंभ को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह लोग आस्था और व्यवस्था का समन्वय स्थापित करने में नाकाम रहे हैं। अव्यवस्था की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सलाह दी कि राज्य सरकार आस्था और व्यवस्था का समन्वय स्थापित करे और यह सुनिश्चित करे कि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो। लेकिन, मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है।

इससे पहले 19 फरवरी को भी उन्होंने मीडिया से बातचीत में गंगा की सफाई को लेकर सवाल उठाए थे। कहा था कि महाकुंभ के दौरान गंगा की सफाई के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि प्रयागराज के संगम का पानी नहाने योग्य नहीं है और इसमें फेकल कोलीफॉर्म की मात्रा अधिक पाई गई है। यह स्पष्ट करता है कि गंगा मैली हो चुकी है और उसका पानी आचमन लायक भी नहीं बचा है।

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार अब तक गंगा को साफ करने में नाकाम रही है, लेकिन भाजपा नेता केवल सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोग केवल इसी तरह की बातें करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *