BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:43 AM
  • 33.44°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 10:18 PM IST
किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने चार राज्यों में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।

केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कामना प्रभाकर राव को आंध्र प्रदेश, अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़, धर्मेंद्र सिंह चौहान को मध्य प्रदेश और अशोक कुमार बैद्य को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के लिए किसान कांग्रेस की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सादर धन्यवाद। सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को हार्दिक बधाई।”

धर्मेंद्र सिंह चौहान मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले, इस पद पर दिनेश गुर्जर लंबे समय से काबिज थे। दिनेश गुर्जर के विधायक बनने के बाद से ही इस बदलाव की अटकलें तेज हो गई थीं। मुरैना से विधायक बनने के बाद उनके नेतृत्व में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी।

बता दें कि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी राजनीतिक सक्रियता का परिचय दिया है। उनकी नियुक्ति को प्रदेश कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *