BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:08 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

ग्रेटर नोएडा : ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ निर्माण के लिए बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने जमीन का लिया कब्जा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:39 AM IST
ग्रेटर नोएडा : ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ निर्माण के लिए बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने जमीन का लिया कब्जा
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा। इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की घोषणा की है।

गुरुवार को बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के चेयरमैन ने फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर चिन्हित जमीन का फिजिकल कब्जा लिया। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च से यहां निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। फिल्म सिटी का निर्माण 1,000 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी अनुमानित लागत 1,510 करोड़ रुपये होगी।

यह फिल्म सिटी हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें 3डी स्टूडियो, रिटेल मॉल, वीएफएक्स साउंड स्टूडियो, एडिटिंग, एनीमेशन, फिल्म इंस्टीट्यूट और एक एम्यूजमेंट पार्क विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा, दूसरे चरण में होटल, रिजॉर्ट और कमर्शियल स्पेस का निर्माण किया जाएगा। फिल्म सिटी का एक प्रमुख आकर्षण यह होगा कि नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा ‘ऊं’ बनेगा, जो एक करोड़ स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस ‘ऊं’ का आकार इतना विशाल होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा।

इस परियोजना को लेकर यमुना अथॉरिटी में बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के प्रतिनिधि पहुंचे, जहां यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों ने उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए भौतिक कब्जे की पुष्टि की गई। यमुना अथॉरिटी के अधिकारी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के प्रतिनिधियों को लेकर सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

यह फिल्म सिटी न केवल भारतीय फिल्म उद्योग को एक नया मुकाम देगा, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर अपनी कला दिखाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस फिल्म सिटी को बनाने के लिए कई बड़ी-बड़ी कंपनियों ने बिडिंग की थी, जिसमें से बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने एक साथ मिलकर एक कंपनी का निर्माण किया था और इन्होंने भी बिडिंग की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *