BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 01:18 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  2. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  3. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  4. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  5. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  6. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  7. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  8. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  9. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  10. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  11. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  12. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  13. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  14. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  15. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

गुरुग्राम में विश्व शांति और आध्यात्म का महासंगम, देश के बड़े संतों का लगेगा जमावड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:52 AM IST
गुरुग्राम में विश्व शांति और आध्यात्म का महासंगम, देश के बड़े संतों का लगेगा जमावड़ा
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ के समापन के बाद अब धर्म व आध्यात्म की अगली बड़ी लहर हरियाणा के गुरुग्राम की ओर बढ़ रही है। इसके तहत दो मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर-39 में भारत का पहला ‘वर्ल्ड पीस सेंटर’ खुलने जा रहा है, जो आध्यात्म और शांति का सबसे बड़ा केंद्र बनने वाला है। यह केंद्र न केवल भारत की आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि विश्व शांति के संदेश को भी आगे बढ़ाएगा। ‘वर्ल्ड पीस सेंटर’ का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन में योग गुरु बाबा रामदेव, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू और जैनाचार्य लोकेश मुनि जैसे देश के शीर्ष संत एक ही मंच पर नजर आएंगे। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस भव्य आयोजन में युवाओं के व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, महिला सशक्ति‍करण को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह केंद्र योग, ध्यान और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रमोट करने की पहल करेगा।

इस केंद्र में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व धर्म संसद के सहयोग से जैन जीवनशैली और आध्यात्म पर शोध और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम आचार्य लोकेश मुनि के मार्गदर्शन में होंगे, जो वर्षों से शांति, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।

राजस्थान के पचपदरा निवासी आचार्य लोकेश मुनि इस पहल के मुख्य प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने शांति और अहिंसा के संदेश को दुनियाभर में फैलाने के लिए कई पहल की हैं। यह केंद्र उनके इसी संकल्प का परिणाम है।

आयोजकों ने बताया कि 2 मार्च की सुबह 10 बजे आयोजन का भव्य उद्घाटन समारोह होने जा रहा है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत को विश्व शांति और अध्यात्म का केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *