BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

निशांत कुमार को कोई मना नहीं करेगा, राजनीति में आने का सभी को अधिकार : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 3:00 PM IST
निशांत कुमार को कोई मना नहीं करेगा, राजनीति में आने का सभी को अधिकार : गिरिराज सिंह
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा तेज है। केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में आने का सभी को अधिकार है, अगर वह आना चाहते हैं तो कोई मना नहीं करेगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राजनीति में आने का सभी को अधिकार है। किसी को राजनीति में आने से संविधान ने मना नहीं किया है। तेजस्वी यादव ने खानदानी पार्टी बना दी है। लालू यादव आज तक परिवार से बाहर नहीं निकल सके हैं। वहीं, नीतीश कुमार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी अपने बेटे को राजनीति में नहीं आने दिया।”

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चाहते तो बेटे को राज्यसभा भेज सकते थे। एमएलए और एमपी का चुनाव लड़ा सकते थे। लेकिन लालू यादव की तरह उन्होंने कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं की। ऐसे में अगर निशांत अपने ढंग से राजनीति में आने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें कोई मना नहीं करेगा और करना भी नहीं चाहिए।”

बिहार में नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने और पीएम मोदी के नाम पर वोट मिलने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, “ये सब मीडिया के दिखाने का तरीका है। बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की प्रासंगिकता है। पीएम मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, समय-समय पर नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “समाज को मूल्यांकन करने की जरूरत है। पीएम मोदी देश के 140 करोड़ लोगों के साथ-साथ दुनिया के भी बड़े नेता हैं। इसे नकारा नहीं जा सकता। उनकी अपनी एक सकारात्मक सोच है, जिसको पूरी दुनिया मान रही है। वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 20 सालों में विकास हुआ है। यहां पर डबल इंजन की सरकार है और हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।”

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार भी किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *