BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 08:38 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

अमृतसर : पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 10:19 PM IST
अमृतसर : पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने अमृतसर दौरे के पहले दिन सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। इसके बाद वे जलियांवाला बाग, दुर्गियाना तीर्थ और वाल्मीकि तीर्थ पर भी दर्शन करेंगे और माथा टेकेंगे।

राजा वड़िंग ने आगे कहा कि भूपेश बघेल शनिवार को चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वह कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले हमने अमृतसर में सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। हमारी कोशिश पंजाब में संगठन को मजबूत करने की है। हम अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और आगामी विधानसभा के मद्देनजर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार। जो श्रद्धा कर सेव दे, गुरु पार उतारण हार। आज अमृतसर में सिख धर्म के पवित्र तीर्थ गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब जी, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक कर अरदास की। ‘दरबार साहिब’ भारत के सर्वधर्म समभाव की परंपरा की अद्वितीय मिसाल है, इस पवित्र तीर्थ से मिलने वाले एकता और समानता के संदेश को हमें जन-जन तक पहुंचाना है।”

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधी कोई भी टिप्पणी करने का अधिकार केवल पार्टी हाईकमान को है। संगठन में प्रदेश स्तर की नियुक्तियों पर फैसला केवल हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। हम इस मामले में न तो कोई टिप्पणी करते हैं, न ही इसके लिए अधिकृत हैं। यह पूरी तरह से हाईकमान का विशेषाधिकार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *