BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:26 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

कांग्रेस के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती शमा मोहम्मद की टिप्पणी : पवन खेड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 10:42 PM IST
कांग्रेस के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती शमा मोहम्मद की टिप्पणी : पवन खेड़ा
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि शमा मोहम्मद की टिप्पणी का कांग्रेस पार्टी समर्थन नहीं करती है और उन्हें भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को ‘मोटा खिलाड़ी’ कह दिया। उन्होंने लिखा, “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के हिसाब से मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वे भारत के सबसे कमजोर कप्तान हैं।”

उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई और इसे रोहित शर्मा का मजाक उड़ाने वाला बयान माना गया। हर तरफ से इसकी कड़ी निंदा हुई। तेज होती आलोचना के बाद शमा मोहम्मद ने अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिया है।

पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के लिए लिखा-

“भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद द्वारा क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी पर की गई टिप्पणियां, पार्टी के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। उन्हें ‘एक्स’ से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया है और भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।”

कांग्रेस नेता ने पोस्ट में आगे लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कम आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है।”

इस विवाद पर कांग्रेस अलग-थलग पड़ती दिख रही है। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

“मैं क्रिकेट की बड़ी फैन नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि रोहित शर्मा, चाहे वजन कम हो या ज्यादा, उन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी मेहनत और समर्पण ही मायने रखते हैं। जीतकर आओ, चैंपियन!”

गौरतलब है कि रोहित शर्मा 2023 से भारतीय टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप और दो एशिया कप जीते हैं। आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *