BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 05:54 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  2. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  5. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  6. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  7. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  8. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  9. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  10. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  11. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  12. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  13. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  14. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  15. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी

काजोल ने अपनी बहन तनीषा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 2:41 PM IST
काजोल ने अपनी बहन तनीषा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

दिल को छू लेने वाली पोस्ट में अभिनेत्री काजोल ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा जन्मदिन संदेश साझा किया। इस पोस्ट में काजोल ने तनीषा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तनीषा की एक आकर्षक तस्वीर शेयर की।

तस्वीर के साथ ‘दिलवाले’ अभिनेत्री ने लिखा, “एक और साल बड़ी हो गई, लेकिन चलो हमेशा एक ही उम्र रहने पर सहमत होते हैं। 10 और 6। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।

तनीषा को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया। उनकी तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, “आप जहां भी जाएं, हमेशा अपना प्यार और रोशनी फैलाती रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

पिछले साल भी काजोल ने अपनी छोटी बहन के लिए एक दिल को छू लेने वाला जन्मदिन पोस्ट लिखा था। एक सेल्फी शेयर करते हुए। ‘कुछ कुछ होता है’ की अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, “मेरी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम्हारा जीवन हमेशा रोशनी, प्यार और हंसी से भरा रहे। तुमसे मैं बहुत प्यार करती हूं।”

तनीषा मुखर्जी फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन हैं। उन्होंने 2003 में हॉरर फिल्म ‘शश्श्श्श’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने राजनीतिक थ्रिलर “सरकार” और इसके सीक्वल “सरकार राज” में अपनी भूमिका के लिए काफी ध्यान आकर्षित किया।

2013 में, तनीषा “बिग बॉस 7” में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थीं। जहां वह प्रथम रनर-अप बनी और फैंस की प्रशंसा अर्जित की।

‘बिग बॉस’ के बाद तनीषा विभिन्न टेलीविजन शो में दिखाई दी। जिनमें कॉमेडी सीरीज “गैंग्स ऑफ हसीपुर”, “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7” और डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा 11” में जज की भूमिका शामिल है।

काजोल की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म “दो पत्ती” में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *