BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 09:36 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  2. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  3. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  5. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  6. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  7. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  8. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  9. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  10. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  11. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  12. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  13. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  14. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  15. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान

मध्य प्रदेश में जनजातीय देवलोक विकसित होंगे : मोहन यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 3:06 PM IST
मध्य प्रदेश में जनजातीय देवलोक विकसित होंगे : मोहन यादव
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल । मध्य प्रदेश में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार विशेष पहल करने जा रही है और जनजातीय क्षेत्रों में देवलोक विकसित किए जाएंगे। यह ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण और उनके त्योहार तथा पूजा आदि की विशेष व्यवस्था के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीघ्र ही भगोरिया की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदायों की संस्कृति, पूजा पद्धतियों के संरक्षण के लिए प्रदेश में जनजातीय देवलोक विकसित किया जाएगा।

जनजातीय समाज और उनकी परंपराएं भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं और उपासना पद्धतियों को जीवंत बनाए रखने तथा वर्तमान और आगामी पीढ़ियों को इनसे अवगत कराने के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए कार्य योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में सात प्रमुख जनजातियां और इनकी उपजातियों सहित 43 जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। जनजातियों ने प्रकृति, प्रतीक और प्रतिमा में अपने देवधारणाओं को स्थापित किया है और इनके माध्यम से वे अपनी आस्था और धारणाओं का प्रकटीकरण करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदायों के देवी-देवता और उनके प्रतीक भिन्न-भिन्न हैं। इसलिए राज्य के जनजातीय समुदायों की मान्यताओं, आस्था, प्रतीकों के देवलोक को एक स्थान पर लाने के लिए प्रयास करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इन प्रयासों में जनजातीय समुदायों के ओझा, पटेल, पुजारा, तड़वी, भुमका, पंडा, गुनिया आदि के विचारों को भी समाहित किया जाए। देवलोक की स्थापना के लिए सभी जनजातियों के आवागमन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए भूमि चिन्हित की जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *