BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 29 मई 2025 07:53 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  2. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  4. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात
  5. कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
  6. हिसार : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  7. ‘मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं’, लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या
  8. जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लालू यादव के तेजप्रताप के खिलाफ लिए गए एक्शन को बताया सिर्फ ‘आई वॉश’
  9. दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता
  10. ‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक बनाया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी
  11. ‘अच्छे दिन’ की बात अब एक ‘डरावने सपने’ की तरह साबित हुई, खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला
  12. गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता
  13. पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी
  14. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  15. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

दिल्ली में बांस रोपण अभियान शुरू, भलस्वा लैंडफिल साइट को मिलेगा नया जीवन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 3:08 PM IST
दिल्ली में बांस रोपण अभियान शुरू, भलस्वा लैंडफिल साइट को मिलेगा नया जीवन
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। मंगलवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान की शुरुआत की। इसे दिल्ली सरकार के प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण सुधार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

भलस्वा लैंडफिल साइट दिल्ली के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थलों में से एक है, जो वर्षों से प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट का कारण बनी हुई है। इस समस्या को हल करने के लिए दिल्ली सरकार और नगर निगम मिलकर बायोमाइनिंग और लैंड रिक्लेमेशन जैसे उपायों पर काम कर रहे हैं।

इस दिशा में बांस रोपण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि बांस की तेजी से बढ़ने की क्षमता इसे प्रदूषण नियंत्रण, कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण और मिट्टी के संरक्षण के लिए आदर्श बनाती है।

दिल्ली सरकार के अनुसार, ‘विकसित भारत 2047’ के तहत भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइटों पर बायोमाइनिंग और भूमि सुधार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कचरे के पहाड़ों को हटाकर इन स्थानों को हरित क्षेत्र में परिवर्तित करना है। इस प्रक्रिया में बांस रोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह हवा की गुणवत्ता को सुधारने और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरित दिल्ली अभियान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ग्रीन बेल्ट के विकास, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और पौधरोपण अभियान को तेज करने की योजनाओं पर काम कर रही है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तरह के कदम लगातार उठाए जाएं, तो अगले कुछ वर्षों में दिल्ली के कचरे के पहाड़ों को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली को एक स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *