BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 05 मार्च 2025 02:02 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  2. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  3. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  4. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  5. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  6. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  7. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  8. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  9. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  10. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  11. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  12. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  13. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  14. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  15. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी

औरंगजेब के बारे में अबू आजमी का अपना विचार, उनकी बात देशद्रोह के दायरे में नहीं : मौलाना रजवी बरेलवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 7:34 PM IST
औरंगजेब के बारे में अबू आजमी का अपना विचार, उनकी बात देशद्रोह के दायरे में नहीं : मौलाना रजवी बरेलवी
Read Time:2 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा जहां अबू आजमी को घेरने में लगी हुई है, तो वहीं मौलाना रजवी बरेलवी ने उनका बचाव किया है।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अबू आजमी का पक्ष लेते हुए कहा कि औरंगजेब के बारे में अबू आजमी ने जो कुछ कहा, वह उनका अपना नजरिया और सोच है। कोई व्यक्ति किसी के बारे में कुछ भी विचार रखता है, तो यह विचार रखने और बोलने की आजादी भारत में सभी को हासिल है। भारत एक आजाद देश है, और सभी को ये अधिकार दिए गए हैं कि हर व्यक्ति शालीनता के साथ आजाद भारत में अपनी बात कह सके।

मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि सपा नेता अबू आजमी ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो देशद्रोह के दायरे में आती हो। जो लोग उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने और कानूनी कार्यवाही की बात कर रहे हैं, ये सब फिजूल की बातें हैं। उन्होंने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है।

मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बादशाह इंसान थे और इंसान भूल और गलती से बना हुआ है। हां, ये बात जरूर है कि मुस्लिम बादशाहों से कुछ गलतियां हुई हैं, चूंकि वे भी इंसान थे और अगर इंसान से गलती न हो तो फिर वो “फरिश्ता” कहलाता है, और फरिश्तों से गलतियां नहीं होतीं।

उन्होंने आगे कहा कि अब पुराने जमाने की बातों को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की बात करना चाहिए। देश और प्रदेशों की तरक्की किस तरह होगी, उसकी बात करना चाहिए, देश विश्व गुरु बनने जा रहा है, इसकी बात करना चाहिए, न कि हिन्दू मुस्लिम की बात की जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *