BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 05 मार्च 2025 03:36 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  2. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  3. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  4. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  5. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  6. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  7. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  8. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  9. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  10. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  11. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  12. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  13. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  14. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  15. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी

औरंगजेब सही था या गलत, हमसे न ही पूछा जाए : मोहिबुल्लाह नदवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 8:49 PM IST
औरंगजेब सही था या गलत, हमसे न ही पूछा जाए : मोहिबुल्लाह नदवी
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। समाजवादी पार्टी (सपा) के झारखंड प्रभारी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मंगलवार को अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। वह पार्टी के काम से राजधानी रांची आए हुए हैं।

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने औरंगजेब को अच्छा प्रशासक बताया था, जिसे लेकर राज्य की विधानसभा में काफी हंगामा हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें देशद्रोही तक कह दिया।

इस संबंध में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह ने कहा, “यह हकीकत है कि जब हम संयुक्त राष्ट्र में अपने देश का नक्शा रखते हैं, तो हम वही नक्शा रखते हैं जो औरंगजेब के समय में हिंदुस्तान का था, जिसमें मानसरोवर भी देश का हिस्सा था। पिछले दिनों चीन ने हमारे इलाके छीन लिए और आज भी चीन पूरी तरह से वहां से हटा नहीं है। वह इलाका भी औरंगजेब के जमाने में हिंदुस्तान का हिस्सा था। उस जमीन को वापस लेने की कोशिश करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि औरंगजेब के चरित्र पर आप बात कर सकते हैं। वह हिंदुस्तान का राजा था, जिसने 52 साल तक देश पर शासन किया था। वह गुजर गया। वह अच्छा राजा था या बुरा, था तो हमारे देश का ही।

औरंगजेब को लेकर जिस तरह से जंग छिड़ी हुई है, उस पर पूछे जाने पर सपा सांसद ने कहा कि ये वो लोग कर रहे हैं जिनका सकारात्मक काम करने का मन नहीं कर रहा। ये लोग देशवासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रगति, तरक्की और विकास देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसा करने से जल्दी सुर्खियां मिल जाती हैं और लोग इन्हें देशप्रेमी समझने लगते हैं। देशप्रेम तो तब है जब आप देश के नागरिकों और उनके बच्चों के भविष्य के लिए काम करें। किस राजा ने क्या कहा था, इससे हमें क्या मिलेगा? सही था या गलत था, वह अपने मालिक के पास चला गया। उसने गलत किया होगा तो हिसाब देगा। उसके बारे में हमसे न ही पूछा जाए कि औरंगजेब अच्छा था या बुरा था। हमसे हमारे बारे में पूछा जाएगा कि हमने अपने देश की जनता के लिए क्या अच्छा किया, क्या बुरा किया।

उल्लेखनीय है कि सपा विधायक अबू आजमी ने कहा था कि वह 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानते। उन्होंने कहा कि इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है, लेकिन उसने कई मंदिर बनवाए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *