BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 08:09 AM
  • 30.35°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

असम सरकार का बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम से जानी जाएगी यह इलेक्ट्रॉनिक सिटी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 12:07 AM IST
असम सरकार का बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम से जानी जाएगी यह इलेक्ट्रॉनिक सिटी
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

गुवाहाटी। असम सरकार ने मंगलवार को राज्य के विकास में प्रमुख योगदान देने वाले प्रतिष्ठित उद्योगपति दिवंगत रतन टाटा और टाटा समूह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि आगामी इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जो जगीरोड में स्थापित की जा रही है, उसे “रतन टाटा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जगीरोड” नाम दिया जाएगा।

रतन टाटा और उनकी कंपनी टाटा समूह ने असम में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश किए हैं, जिससे राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी के इस नामकरण का उद्देश्य न केवल रतन टाटा के योगदान को सम्मानित करना है, बल्कि यह असम को एक प्रमुख निवेश और विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा।

यह पहल राज्य के लिए एक नई दिशा को दिखाती है, जहां तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में विकास को और बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने इस निर्णय को असम के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया है और इससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि की संभावना जताई है।

इसके साथ ही सरमा कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। जो निजी संस्थान राज्य में यूनिवर्सिटी स्थापित करने के इच्छुक हैं, उन्हें एक विशेष सिक्योरिटी क्लियरेंस प्राप्त करनी होगी। साथ ही, इन संस्थानों को धर्म परिवर्तन जैसी सांप्रदायिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम कैबिनेट ने एडवांटेज असम-2 के दौरान राज्य को एक निवेश स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। हमने हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) की जांच करने के लिए एक सिस्टम बनाया है, जिसे आज मंजूरी दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *