BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:11 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

लालू यादव को नीतीश कुमार ने बनाया था मुख्यमंत्री : ललन सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 12:17 PM IST
लालू यादव को नीतीश कुमार ने बनाया था मुख्यमंत्री : ललन सिंह
Read Time:2 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव जब 1990 में मुख्यमंत्री बने थे, तब कोई उनके समर्थन में नहीं था। सभी विधायक उनके विरोध में थे और नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने में उनकी मदद की थी।

ललन सिंह ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने कैंपेन करके लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया। एक भी विधायक लालू यादव को पसंद नहीं कर रहा था। खुद वह अपने प्रस्तावक थे और एक शिव शंकर, जो मास्टर साहब और विधायक थे, उनके समर्थक थे। वह क्या बोलेंगे?

बिहार के बजट को विपक्ष द्वारा सरकार बचाने वाला बजट बताने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन लोगों को बजट की समझ नहीं है। अब बजट अच्छा है तो ये लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। कभी इन लोगों ने कुछ किया ही नहीं, तो बोलना ही तो बचा है, बोलने दीजिए। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। एक समय लालू यादव प्रधानमंत्री बनने दिल्ली गए थे, और जब रेलवे स्टेशन पर उतरे तो बिहार में चारा घोटाला हो गया था और वह जेल चले गए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा था, “तुम्हारे पिता को भी हम ही सीएम बनाए थे। तुम्हारी जाति वाले भी आपत्ति कर रहे थे कि काहे बना दिए। लालू यादव पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को खत्म कर खाली पिछड़ा वर्ग करने वाले थे। हमने इसका विरोध किया था। फिर हम अलग हो गए थे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *