BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:03 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने मणिशंकर अय्यर के बयान को बताया बेतुका

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 12:50 PM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने मणिशंकर अय्यर के बयान को बताया बेतुका
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बयान देते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता पर निशाना साधा है। अय्यर ने कहा कि दो बार फेल होने के बावजूद उन्हें पीएम बनाया गया, यह आश्चर्य सा लगता है। अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। एक कांग्रेसी नेता ने तो यह तक कह दिया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उन्हें इलाज की जरूरत है।

मणिशंकर अय्यर द्वारा पूर्व पीएम को लेकर दिए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करते हुए अय्यर के बयान को बेतुका बताया।

उन्होंने कहा, “मैंने उनकी स्टेटमेंट नहीं देखी है। अगर उन्होंने यह बयान दिया है तो यह गलत है। राजीव गांधी देश के महान नेता थे। बहुत कम समय में नाम कमाया। विदेश जाते थे तो उनकी कदर होती थी। अय्यर राजीव गांधी के साथ रहे, उनके साथ काम किया। कभी खुद को राजीव गांधी का करीबी कहने पर नाज करते थे। उनसे यह उम्मीद नहीं थी क‍ि वह इस तरह की बात करेंगे। दुनिया जानती है कि राजीव गांधी ने देश के लिए क्या क्या पहल की और कैसे वह सब में सफल हुए।”

राजीव गांधी के कार्यकाल में सूचना तकनीक का एक नया युग शुरू किया। उन्होंने देशहित में काम किया। उनके बारे में कोई बयान देना, मैं समझता हूं कि बेतुका है।

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि यह सराहनीय कदम है। नशे के खिलाफ कहीं से भी कार्रवाई हो समर्थन करना चाहिए। सरकार द्वारा जो लड़ाई छेड़ी गई है, इसे आधे पर नहीं छोड़ना चाहिए। नशा मुक्ति केंद्रों की सर्वे की जरूरत है कि कहां पर क्या कमी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *