BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 12:12 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  2. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  3. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  4. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  5. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  7. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  8. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  9. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  10. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  11. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  13. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  14. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  15. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

अब सत्ता में नहीं आएंगे तेजस्वी यादव : राजीव रंजन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 10:57 PM IST
अब सत्ता में नहीं आएंगे तेजस्वी यादव : राजीव रंजन
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं और चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने नीतीश के स्वास्थ्य पर हमला बोलते हुए कहा दिया कि उन्हें अपने डिप्टी सीएम का नाम याद नहीं रहता है। तेजस्वी के बयान के बाद जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जेडीयू के नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पढ़ना-लिखना इसलिए जरूरी है, क्योंकि आधा-अधूरा ज्ञान और अहंकार इनके हर शब्द में झलकता है। अब अंगूर खट्टे इसलिए हैं, क्योंकि नीतीश कुमार का संरक्षण इन्हें नहीं मिलने वाला है। ये दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे। सत्ता के दरवाजे बंद हो गए हैं। इसलिए रोजाना वह कुछ न कुछ कहकर अपनी भड़ास निकालते हैं।

वहीं, बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “महिला अत्याचार और उत्पीड़न में बिहार शीर्ष राज्यों में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म आती ही नहीं। उनके गृह जिले में घटित इस रूह कंपकंपाने वाले वीभत्स कांड और दरिंदगी से भी अगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता तो वह इंसान नहीं है।”

तेजस्वी के इस पोस्ट पर जेडीयू के नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कहीं भी कोई घटना होती है तो राज्य की पुलिस उसे गंभीरता से लेती है। नीतीश कुमार खुद ऐसे मामलों की निगरानी करते हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव के बयानों से नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर आंच नहीं आने वाली है। बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर यकीन है। 2005 के बाद से लगातार बिहार की जनता ने यकीन को दोहराया है।

तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में अलग-अलग आ रही प्रतिक्रियाओं पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जिस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। महागठबंधन में आरजेडी कांग्रेस को आंखें दिखा रही है। मुझे लगता है इनकी वापसी नहीं होने वाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *