BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 07 मार्च 2025 04:54 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीओके पर जयशंकर के बयान ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया : अर्जुन सिंह
  2. पीएम मोदी के उत्तराखंड में योगा कैंप की अपील को श्री श्री रविशंकर ने सराहा, कहा- ‘हम सुझाव मानेंगे’
  3. बिहार : तेजस्वी ने सरकार में आने के बाद ताड़ी से बैन हटाने का किया वादा, कांग्रेस विधायक ने किया स्वागत
  4. राज्य सरकार ताड़ी के नाम पर पासी समाज को प्रताड़ित करना करे बंद : तेजस्वी यादव
  5. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  6. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  7. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  8. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  9. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  10. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  11. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  12. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  13. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  14. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  15. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को बताया ‘बउआ’, कहा – नीतीश ने ‘खटारा’ को ‘मर्सिडीज’ बनाया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 10:59 PM IST
सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को बताया ‘बउआ’, कहा – नीतीश ने ‘खटारा’ को ‘मर्सिडीज’ बनाया
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को ‘बउआ’ बताते हुए कहा कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वे उसे ही पढ़ देते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट पर चल रही चर्चा के बाद सरकार का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को साल 2005 में खटारा गाड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने मर्सिडीज में बदल दिया। वह 20 सालों से बिहार को सींच रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार हर मानक पर तेजी से विकास कर रहा है।

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 34 साल के हैं और 74 साल के नीतीश कुमार की बराबरी करना चाहते हैं। 74 साल में नीतीश कुमार आज जो काम कर देंगे, वह 34 साल के तेजस्वी यादव नहीं कर पाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार के विकास में लालू यादव का कोई योगदान नहीं है। विपक्ष ने कहा है कि राशि खर्च नहीं होती, जो सफेद झूठ है। सच्चाई है कि हम लोग 95 से 98 फीसदी राशि खर्च करते आ रहे हैं। हमारी सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही है।”

उन्होंने तेजस्वी यादव पर मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे झूठ फैला रहे हैं। लालू यादव के शासनकाल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। अब बिहार सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में वर्तमान में 34 फीसदी लोग आज गरीबी रेखा से नीचे हैं। जब नीतीश कुमार सत्ता में आए थे, तब 54 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे थे। तेजस्वी यादव पढ़ तो नहीं ही पाए, खेल के क्षेत्र में भी गए तो पूरे खेल जीवन में मात्र 37 रन बना सके।

उन्होंने कहा कि लालू यादव ही कहा करते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता है और उन्होंने ही इस कथन को नहीं अपनाया। लेकिन, बिहार की जनता रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होने देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *