BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:02 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

किसानों को सीएम भगवंत मान से वार्तालाप जारी रखना चाहिए : प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 मार्च 2025, 7:23 AM IST
किसानों को सीएम भगवंत मान से वार्तालाप जारी रखना चाहिए : प्रियंका कक्कड़
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ 10 मार्च को प्रस्तावित किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को मुख्यमंत्री भगवंत मान से वार्ता जारी रखनी चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “मेरा मानना है कि उनकी सभी मांगें ऐसी हैं जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया जाना चाहिए। इसलिए, इस विरोध को नियंत्रित किया जाना चाहिए क्योंकि यह पंजाब की अर्थव्यवस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। मैं किसानों से कहना चाहती हूं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा आपके बीच में रहते हैं, आप लोगों से बात करते हैं। किसान वार्तालाप जारी रखें, और अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाना चाहिए।”

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि पंजाब के ‘आप’ विधायकों के घरों के बाहर किसान धरना देंगे। किसान नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 मार्च को खुली बहस की चुनौती दी है। इस बहस में किसान बैठेंगे और साबित करेंगे कि उनकी मांग पंजाब सरकार से संबंधित है। इस बहस में पंजाब सरकार का रुख देखते हुए किसान आगे की रणनीति बनाएंगे।

दिल्ली में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ अगर कार्रवाई होती है तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी। लेकिन, भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि अब तक कितने लोगों को उनके देश भेजा गया। भाजपा को बताना चाहिए कि कार्रवाई होने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। संगम विहार इलाके में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई है। यहां पर लोगों ने फिजिकल मोड में आकर अपने कागजात जमा कराए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *