BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 05 अप्रैल 2025 11:48 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

आरक्षण की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 8:23 PM IST
आरक्षण की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। धरना पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर यह धरना दिया गया है। दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति पिछड़ा को बढ़े हुए आरक्षण का फायदा दिया गया था। उन्होंने भाजपा को आरक्षण चोर बताते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार में जातीय गणना हुई। उसके बाद आरक्षण का दायरा 16 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 65 प्रतिशत किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल कीजिए, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। मामला पटना हाईकोर्ट में गया, तो रद्द हुआ और अब सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण का मामला चल रहा है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 65 प्रतिशत आरक्षण लागू कर नौंवी अनुसूची में डलवाना है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी पर कोई नेता बात नहीं करता है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हमने वादा किया था कि महागठबंधन सरकार आने पर 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। महागठबंधन की जब सरकार बनी, तब नौकरी देने का कार्य शुरू हुआ, लाखों लोगों को रोजगार दिया गया।

उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में चल नहीं रही है। भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कब किसका पैर पकड़ लें, यह कहा नहीं जा सकता है। किसी राज्य का मुख्यमंत्री पैर पकड़े तो शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब “अचेत अवस्था में चले गए हैं”। उनको जनता से मतलब नहीं, बस इस जुगाड़ में लगे रहते हैं कि उनकी कुर्सी बची रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *