BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 11 मार्च 2025 12:43 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल बोले, ‘देश का लोकतंत्र धमकी से नहीं, जनसहमत‍ि से चलेगा’
  2. ई-श्रम पोर्टल से 30.68 करोड़ श्रमिकों को मिल रहा फायदा, 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
  3. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर राजद ने की कार्रवाई की मांग
  4. चैंपियंस ट्रॉफी : मेजबान होकर भी समापन समारोह से ‘गायब’ रहा पीसीबी, अख्तर ने उठाए सवाल
  5. रोहित भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं : दिनेश कार्तिक
  6. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस नेता ने पंजाब में पार्टी को रोकने की साजिश करार दिया
  7. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  8. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  9. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  10. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  11. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  12. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  13. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  14. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  15. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी

कदंब के फल में होते हैं औषधीय गुण; खून की कमी और डायबिटीज से लेकर कई बीमारियों में है फायदेमंद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मार्च 2025, 2:03 PM IST
कदंब के फल में होते हैं औषधीय गुण; खून की कमी और डायबिटीज से लेकर कई बीमारियों में है फायदेमंद
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कदंब के फल खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसे आयुर्वेद में वरदान माना जाता है। यह पीले रंग का फल न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

आयुर्वेद में कदंब के पत्तियां, फलों और फूलों का इस्तेमाल औषधि तैयार करने के लिए किया जाता है। इस फल में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। आइए, जानते हैं कि कदंब के फल खाने से किन-किन बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

कदंब का फल एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे खून की कमी की समस्या दूर होती है।

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कदंब का फल बहुत फायदेमंद है। यह फल किसी औषधि से कम नहीं हैं। यह फल ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ाने में मदद कर करता है, जिससे स्तनपान कराने वाली माताओं को फायदा हो सकता है।

कदंब के फल में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी डायबिटीज (ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद गुण रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नियमित रूप से कदंब का फल खाना चाहिए।

कदंब का फल पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। यह फल पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी और एनर्जी लेवल में सुधार हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *