BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 12 मार्च 2025 09:05 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  2. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  3. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  4. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  5. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  6. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  7. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश
  8. अमित शाह लोकसभा में पेश करेंगे सहकारी विश्वविद्यालय पर विधेयक, रेलवे पर राज्यसभा में होगी चर्चा
  9. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी
  10. तमिलनाडु के छात्रों को मिलने वाले अवसरों को मत नकारिए : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  11. चुनाव आयोग का संवाद आमंत्रण, कानूनी ढांचे में चुनाव सुधार पर फोकस
  12. मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना : पीएम मोदी
  13. बंद हो रहे सरकारी स्कूल, शिक्षा हुई महंगी : विपक्ष
  14. दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के विरोध में ‘आप’ नेता पहुंचे जनता के बीच
  15. एनडीएमसी की बैठक रही सार्थक, कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा : प्रवेश वर्मा

माता-पिता से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान अदूरदर्शी और गलत : पी चिदंबरम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 9:34 AM IST
माता-पिता से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान अदूरदर्शी और गलत : पी चिदंबरम
Read Time:2 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू द्वारा तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये नकद और लड़का पैदा हाेने पर एक गाय उपहार में देने की घोषणा पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चिदंबरम ने इस पहल को अदूरदर्शी और गलत करार दिया है।

चिदंबरम ने कहा कि इस तरह का आह्वान, जिसमें तीसरे बच्चे के लिए प्रोत्साहन देने की बात की गई है, भारत के लिए नकारात्मक होगा। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, और अब हमारी जनसंख्या स्थिर हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2062 तक भारतीय जनसंख्या अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिलेगी।

चिदंबरम ने बताया कि हमारे पास अभी भी 37 साल बाकी हैं, और माता-पिता को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना पिछले 70 सालों में जो भी हमने प्राप्त किया है उसे उलट देगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं है कि अधिक बच्चे पैदा किए जाएं, बल्कि यह है कि शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम किया जाए, साथ ही बच्चों को पहले 5 वर्षों में बेहतर पोषण और देखभाल मिले।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, यदि महिला लड़के को जन्म देती है, तो उसे एक गाय भी उपहार के रूप में दी जाएगी। यह घोषणा राज्य के विजयनगरम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *