BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 02:49 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

आनंद विहार आग : घटनास्थल पर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 11:37 PM IST
आनंद विहार आग : घटनास्थल पर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के आनंद विहार में सोमवार रात आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात की, घटना के बारे में जानकारी ली और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आग लगने से मरने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आग लगने की घटना पर दुख जताया।

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई थी। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जहां करीब दो बजे आग लग गई। यह झुग्गी डीडीए की खाली जमीन पर बनी हुई थी।

चश्मदीद नितिन ने बताया कि उसे रात में करीब दो बजे आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद झुग्गी छोड़कर वह भाग गए। उन्होंने बताया कि उनके तीन साथी भी उसी झुग्गी में रहते थे और उन्हें लगा कि वे तीनों भी अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए हैं, लेकिन वे तीनों बाहर नहीं निकल पाए थे और आग लगने से तीनों की जलकर मौत हो गई।

नितिन ने बताया कि झुग्गी में बिजली नहीं थी, जिस वजह से डीजल लैंप जलाया जा रहा था, जिससे आग लग गई। आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग और भड़क गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इलाके का निरीक्षण किया।

पुलिस ने घटना में जिंदा बचे नितिन सिंह और मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। नितिन ने बताया कि भागने के दौरान जब वह दीवार से कूद रहा था, तब उसके पैर में आंशिक रूप से चोट लग गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *