BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 11:28 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

पुडुचेरी के सीएम रंगास्वामी ने पेश किया बजट, कई कल्याणकारी योजनाओं का किया ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 4:30 PM IST
पुडुचेरी के सीएम रंगास्वामी ने पेश किया बजट, कई कल्याणकारी योजनाओं का किया ऐलान
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के वित्तीय संसाधनों का बड़ा हिस्सा वेतन, पेंशन, ऋण और ब्याज भुगतान में खर्च होता है। पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक 3 लाख पौधे लगाए गए हैं। उद्योगों, गैर सरकारी संगठनों, स्कूलों और आम जनता को 1 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे।

सरकार ने बताया कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर गायें दी जाएंगी। केंद्र सरकार की सहायता से पुडुचेरी के दो संग्रहालयों का नवीनीकरण किया जाएगा। सभी राशन कार्ड धारकों को आगामी वित्तीय वर्ष से मुफ्त चावल और 2 किलो गेहूं दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक और जूनियर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को तीन साल तक हर महीने 1,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी किसानों को इस साल से 2,000 रुपये वार्षिक मानसून राहत के रूप में दिए जाएंगे।

मिड-डे मील योजना के तहत पहले हफ्ते में दो बार दिए जाने वाले पोषक अंडे अब पूरे सप्ताह दिए जाएंगे। वृद्धावस्था सहायता प्राप्त करने वाली महिला मछुआरों की मृत्यु पर दी जाने वाली अंतिम संस्कार सहायता राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने कहा कि सरकार समावेशी और संतुलित आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बता दें कि पुडुचेरी में 10 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत हुई। उपराज्यपाल के कैलाशनाथन के भाषण के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद मंगलवार को उपराज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद बुधवार सुबह मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *