BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 05:52 PM
  • 29.24°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  2. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  3. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  4. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  5. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  6. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  7. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  8. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  9. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  10. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  11. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  12. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  13. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  14. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  15. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’

निकाय चुनाव में शानदार जीत के लिए जनता-जनार्दन का आभार : नायब सिंह सैनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 10:59 PM IST
निकाय चुनाव में शानदार जीत के लिए जनता-जनार्दन का आभार : नायब सिंह सैनी
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 नगर निगमों में विजय हासिल की है। वहीं, मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत का परचम लहराया है। चुनाव में कांग्रेस को एक भी मेयर पद नहीं मिला है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस जीत के लिए मैं प्रदेश की जनता-जनार्दन का आभार जताता हूं। ये जीत जनता की जीत है और ये पीएम मोदी जी की गारंटी और सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। निकाय चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और उनका धन्यवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी ने फरीदाबाद की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा, “फरीदाबाद के लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ा है और देश भर में ऐसी बड़ी जीत कभी नहीं हुई है।”

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। चुनाव सभी पार्टियों के लिए होते हैं, लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र को नकारते हुए कभी चुनावों में सही तरीके से भाग नहीं लिया।”

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “हुड्डा साहब को पता था कि इस चुनाव में कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने रोहतक में गली-गली प्रचार किया, लेकिन लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।”

मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि हमें मुख्यमंत्री बने हुए एक साल हो गया है और इस एक साल में हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्यों को गति दी है। आने वाले दिनों में हमारी गति में कोई कमी नहीं आएगी और हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *