BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 10:17 AM
  • 31.76°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  2. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  3. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  4. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  5. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  6. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  7. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  8. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  9. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  10. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  11. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  12. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  13. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  14. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  15. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव

पंजाब कांग्रेस की गुरुवार को अहम बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 11:53 PM IST
पंजाब कांग्रेस की गुरुवार को अहम बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
Read Time:2 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे।

बैठक में पंजाब के सभी नेताओं से संगठन में सुधार और बदलाव के विषय पर राय ली जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने पर भी मंथन हो सकता है। यह बैठक पार्टी की भावी और संगठनात्मक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने में अभी दो साल का वक्त बाकी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी से जीत का दावा शुरू कर दिया है। बीते दिनों पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हमें इस उत्साह को आगे लेकर जाना है। लोगों के हितों के लिए काम करना है। साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी मजबूती के साथ करेंगे, मजबूती के साथ चुनाव भी लड़ेंगे और जीतेंगे।

पिछले कुछ दिनों में पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई देखने को मिली है। एक तरफ जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घोषणा की है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में कम से कम 60-70 नए चेहरे उतारेगी। दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *