BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 07:52 AM
  • 24.48°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  2. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  3. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  4. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  5. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  6. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  7. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  8. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  9. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  10. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  11. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  12. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  13. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  14. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  15. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 मार्च 2025, 12:02 AM IST
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को शानदार जीत दर्ज की। राज्य के 10 में से 9 नगर निकायों में मेयर पद पर पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं, जबकि एक सीट पर भाजपा के बागी नेता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए हरियाणा के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार।

“यह जीत राज्य में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। इस महाविजय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है, जिसके लिए मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।”

अमित शाह ने भी पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हरियाणा को है सिर्फ मोदी जी पर विश्वास। हरियाणा विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इस जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *