BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 11:59 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  2. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  3. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  4. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  5. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  7. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  8. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  9. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  10. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  11. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  13. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  14. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  15. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

फिटजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 मार्च 2025, 3:40 PM IST
फिटजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Read Time:3 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कोचिंग संस्थान फिटजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार सेंटर से जुड़ी 190 शिकायतों के बाद की गई है। फिटजी का प्रीत विहार सेंटर जनवरी में अचानक बंद कर दिया गया था, जिसके बाद छात्रों और उनके अभिभावकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

पुलिस ने फिटजी के निदेशक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420), आपराधिक विश्वासघात (धारा 406) और आपराधिक साजिश (धारा 120B) के तहत मामला दर्ज किया है।

पहले इस मामले में फरवरी तक 35 शिकायतें दर्ज की गई थीं। लेकिन, अब यह संख्या बढ़कर 190 हो गई है। इन शिकायतों को पहले पूर्वी दिल्ली पुलिस के पास दर्ज कराया गया था, लेकिन बड़ी रकम के लेन-देन और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच एक डीसीपी-स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है। जल्द ही फिटजी के निदेशक और अन्य संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस घटना के बाद फिटजी के खिलाफ गाज़ियाबाद, नोएडा और भोपाल में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।

इससे पहले 10 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस और साइबर क्राइम टीम ग्रेटर नोएडा ने फिटजी कोचिंग संस्थान के 12 बैंक खातों में जमा लगभग 11 करोड़ 11 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया था। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की निगरानी में की गई थी।

फिटजी कोचिंग संस्थान के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान फिटजी के संस्थापक दिनेश गोयल के पैन कार्ड से संबंधित विभिन्न राज्यों में निजी बैंकों के लगभग 172 करंट अकाउंट और 12 सेविंग अकाउंट की जानकारी मिली थी। बैंक ने अब तक 12 बैंक खातों की जानकारी पुलिस के साथ साझा की है, जिनमें कुल 11,11,12,987 रुपये जमा पाए गए थे। इन 12 खातों में जमा धनराशि को थाना नॉलेज पार्क और साइबर क्राइम टीम ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फ्रीज कर दिया था।

गाजियाबाद, मेरठ के बाद नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फिटजी इंस्टीट्यूट भी बंद हो गया था। पैरेंट्स जब सेंटर पर पहुंचे तो गार्ड ने रोक लिया था। इसके बाद भी अंदर गए तो वहां स्टाफ का कोई भी नहीं मिला। पेरेंट्स की नाराजगी बढ़ती देख मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *