BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 03:48 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

होली विवाद नहीं, उमंग का त्योहार : धीरेंद्र शास्त्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 9:36 AM IST
होली विवाद नहीं, उमंग का त्योहार : धीरेंद्र शास्त्री
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। होली के त्योहार से पहले देश भर में चल रही बयानबाजियों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि होली कोई विवादास्पद मुद्दा नहीं है, बल्कि यह रंगों और उमंग का त्योहार है। इस बार होली का उत्सव बागेश्वर बालाजी के संग मनाया जा रहा है और देश भर के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार 14 मार्च को रंग भरी होली होगी और यह तीन दिवसीय उत्सव का हिस्सा है। होली का त्योहार खासतौर पर उत्साह और उमंग से भरपूर होता है। इस उत्सव को इस तरह से मनाना चाहिए कि हम 364 दिन पानी बचाकर, होली के दिन उत्साह और खुशी के साथ इसे मनाएं।

उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें त्योहारों को बदलने की बजाय अपने व्यवहार को बदलने पर ध्यान देना चाहिए। होली का रंग जीवन में उमंग और खुशियां लाने के लिए होता है, न कि किसी के दुखों का कारण बनने के लिए। होली के उमंग में ऐसा रंग न लगाएं, जो आपके जीवन के उत्साह को फीका कर दे और दूसरों के दिल को ठेस पहुंचाए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि होली की मस्ती में हमें किसी भी तरह की दुश्मनी और विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। समाज में कुछ लोग अपने निजी हितों के चलते होली के रंगों का गलत उपयोग कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो होली के रंग में किसी प्रकार की नफरत फैलाने की कोशिश करें। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर संभव हो तो फूलों के रंगों से होली मनाना बेहतर होगा। इसके साथ ही, उन्होंने हानिकारक रंगों से बचने की सलाह दी। हमें होली का उत्सव इस तरह से मनाना चाहिए, जो किसी की आत्मा या दिल को ठेस न पहुंचाए।

इस दौरान, उन्होंने अपने अनुयायियों से यह भी अपील की कि होली का उत्सव सावधानी से मनाएं, ताकि यह खुशी और उमंग का पर्व बने, न कि किसी के लिए कष्ट का कारण। उन्होंने इस मौके पर एक नए जीवन में नई उमंग लाने का संकल्प लेने की बात की, ताकि होली का त्योहार सचमुच में जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *