BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 15 मार्च 2025 04:40 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पूरे देश में होली का उल्लास, राजनेताओं ने आम लोगों संग मिलजुलकर मनाया त्योहार
  2. संभल में सबकुछ ठीक, होली खेलने में किसी को कोई समस्या नहीं : सीओ अनुज चौधरी
  3. बंगाल स्कूल जॉब केस: पार्थ चटर्जी के दामाद बने ‘अप्रूवर’
  4. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई होली, भाईचारे का दिया संदेश
  5. यह जानना कभी आसान नहीं होता कि आप किस टीम के साथ खेलेंगे : केएल राहुल
  6. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई
  7. देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  8. होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
  9. पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  10. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  11. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  12. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  13. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  14. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  15. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई होली, भाईचारे का दिया संदेश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 9:27 PM IST
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई होली, भाईचारे का दिया संदेश
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

कठुआ। देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को जोश और उमंग के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में देश के प्रहरियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली का त्योहार मनाकर भाईचारे का संदेश दिया।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हीरानगर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को बड़े उत्साह और धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया। बीएसएफ की 107वीं वाहिनी के कमांडेंट एन सी प्रज्ञान के नेतृत्व में जवानों ने इस खास अवसर पर रंगों का उत्सव मनाया, जो देश की एकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बना।

जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान, जवानों ने अपने आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया और एकजुट होकर इस त्योहार का आनंद लिया।

कमांडेंट एन. सी. प्रज्ञान ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उन्हें देश की सुरक्षा में इसी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

होली के दिन बीएसएफ के जवानों ने यह साबित कर दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए भी अपने देश की संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। सीमा पर तैनात होने के बावजूद, जवानों ने होली के इस खास अवसर का आनंद लिया।

बता दें कि देश में शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर और एक दूसरे को बधाई देकर होली खेल रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *