BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 10:34 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ
  2. बिहार: कांग्रेस आज से ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की कर रही शुरुआत
  3. मार्क कार्नी ने ली कनाडा के नए पीएम पद की शपथ
  4. दिल्ली का दिल फिर टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता डब्ल्यूपीएल खिताब
  5. पाकिस्तानियों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री
  6. सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, ‘अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को नंगा करके करेंगे पिटाई’
  7. कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  8. अमित शाह ने लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का क‍िया उद्घाटन
  9. लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पॉडकास्ट बातचीत का किया खुलासा, पीएम मोदी ने बातचीत को बताया आकर्षक
  10. गुजरात : कांग्रेस नेता दिनशा पटेल ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना
  11. कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार करे कार्रवाई : शरद पवार
  12. आरएसएस आतंकवादी संगठन, वक्फ बिल के जरिए मुसलमानों की संपत्ति छीनने की साजिश : हुसैन दलवाई
  13. पंजाब : सीएम भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के ल‍िए क‍िया रवाना
  14. तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’
  15. परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़

रोहिणी में हुआ होली मिलन समारोह, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मार्च 2025, 10:43 PM IST
रोहिणी में हुआ होली मिलन समारोह, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में होली के मौके पर एक ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें रोहिणी से विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए।

समारोह में विजेंद्र गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा, “दिल्ली में नई सरकार आई है, और लोगों में नया जोश, उत्साह और उम्मीदें हैं। मैं समझता हूं कि इस उम्मीद पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब हमें ईमानदारी और सच्चाई के साथ काम करना है और लोगों को अच्छे परिणाम देना है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां पर होली पर एक विराट उत्सव का रूप नजर आ रहा है। यह एक पारिवारिक मिलन का समय है और मैं सभी को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई सरकार बनी है और लोगों में नया उत्साह, जोश और उम्मीद है। यह एक बड़ा दायित्व और जिम्मेदारी है, और मैं पूरी तरह से संकल्पित हूं कि हम इस उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नई दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए हमें काम करना है, और यह प्रेरणा हमें समाज से मिलती है। मेरा लक्ष्य यही है कि हम सबके कल्याण के लिए न्यायपूर्ण तरीके से काम करें।

14 मार्च को देश ने होली का त्योहार मनाया। इस अहम अवसर पर विजेंद्र गुप्ता प्रशांत विहार में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित होली मंगल मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी थी। उन्होंने कहा कि प्रशांत विहार में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित होली मंगल मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर अद्भुत उत्साह और भव्यता का अनुभव हुआ। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, समरसता और भारतीय संस्कृति के रंगों को सजीव कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *