BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 11:53 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ
  2. बिहार: कांग्रेस आज से ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की कर रही शुरुआत
  3. मार्क कार्नी ने ली कनाडा के नए पीएम पद की शपथ
  4. दिल्ली का दिल फिर टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता डब्ल्यूपीएल खिताब
  5. पाकिस्तानियों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री
  6. सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, ‘अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को नंगा करके करेंगे पिटाई’
  7. कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  8. अमित शाह ने लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का क‍िया उद्घाटन
  9. लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पॉडकास्ट बातचीत का किया खुलासा, पीएम मोदी ने बातचीत को बताया आकर्षक
  10. गुजरात : कांग्रेस नेता दिनशा पटेल ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना
  11. कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार करे कार्रवाई : शरद पवार
  12. आरएसएस आतंकवादी संगठन, वक्फ बिल के जरिए मुसलमानों की संपत्ति छीनने की साजिश : हुसैन दलवाई
  13. पंजाब : सीएम भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के ल‍िए क‍िया रवाना
  14. तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’
  15. परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़

तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मार्च 2025, 11:13 PM IST
तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के भाजपा और आरएसएस पर दिए बयान का समर्थन किया है। वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि तुषार ने जो कहा वह सच है। यदि सच बोलना अपराध है, तो उन्हें 10 बार फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती।

दरअसल, केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में तुषार गांधी ने आरएसएस के संदर्भ में कहा था कि यह देश में कैंसर की तरह फैल रहा है। उनके इस बयान को लेकर भारी विरोध हुआ, लेकिन वो अपनी बात पर अड़े रहे और अंत में कहा कि गांधी की जय हो।

विजय वडेट्टीवार ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधीजी की विचारधारा पर चलने वालों को उनकी हत्या करने वालों की सोच कभी पसंद नहीं आएगी। यह सरकार को चेतावनी है कि उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी।

तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन के उत्तर भारतीयों पर द‍िए बयान के बारे में वडेट्टीवार ने कहा कि उन्होंने वह बयान नहीं सुना, लेकिन भाजपा और आरएसएस के नेताओं द्वारा जनसंख्या बढ़ाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने का समर्थन नहीं करना चाहिए। जनसंख्या का मुद्दा हर किसी को अपने तरीके से देखना चाहिए, न कि किसी मंत्री या आरएसएस के बयान से प्रभावित होना चाहिए।

तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर भारतीय महिलाओं के संदर्भ में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “हमारी संस्कृति में एक पुरुष केवल एक महिला से विवाह करता है। लेकिन, उत्तर भारत में एक महिला के कई पति हो सकते हैं। कभी-कभी पांच या दस भी। यह उनकी परंपरा है और अगर कोई छोड़ता है, तो दूसरा उसकी जगह ले लेता है।”

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की भाजपा और उसकी सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग की बात पर वडेट्टीवार ने तंज कसा।

उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम करते हैं। वे भाजपा और हिंदुओं के खिलाफ बोलते रहते हैं, जिससे भाजपा को फायदा होता है। दोनों की मिलीभगत से भाजपा अपनी राजनीति चमकाती है।

रत्नागिरी के राजापुर में मस्जिद पर हमले के वायरल वीडियो पर वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देने वाले मंत्रियों या नेताओं को बख्शा नहीं जाना चाहिए। चाहे हिंदू मंदिर हो, मस्जिद हो या गुरुद्वारा, किसी भी धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षा दे। अगर सरकार ही दो धर्मों के बीच आग लगाकर वोट की रोटियां सेंकना चाहती है, तो इसमें आम जनता क्या कर सकती है? उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *