BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 10:44 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ के नाम पर भड़काऊ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : शहजाद पूनावाला
  2. पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
  3. पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा
  5. सुनीता विलियम्स मंगलवार पृथ्वी पर वापस आएंगी
  6. हरियाणा सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’
  7. गोधरा कांड को कवर करने वाली महिला पत्रकार ने बताया, “सोची-समझी साजिश के तहत पूरे ट्रेन को जलाने की थी योजना”
  8. मोदी, लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति
  9. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद
  10. पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज
  11. वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
  12. मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड अपने मकसद से भटका : शहाबुद्दीन रजवी
  13. तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
  14. औरंगजेब कब्र विवाद पर संजय राउत ने कहा- कुछ लोग नए-नए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं, उन्हें इतिहास नहीं पता
  15. समाजवादी पार्टी करती रहेगी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध : फखरुल हसन चांद

बिहार के चंपारण से शुरू हुई कांग्रेस की ‘पलायन रोको – नौकरी दो’ पदयात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 1:12 PM IST
बिहार के चंपारण से शुरू हुई कांग्रेस की ‘पलायन रोको – नौकरी दो’ पदयात्रा
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

बेतिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि बिहार के पश्चिमी चंपारण से रविवार को कांग्रेस की “पलायन रोको – नौकरी दो” पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा जिले के भीतिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई है।

पदयात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल हुए। यह यात्रा 14 अप्रैल को पटना पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने पदयात्रा के उद्देश्यों को लेकर कहा कि यह पदयात्रा लोकसभा और विधानसभा में सीट मिलने की यात्रा नहीं है, बल्कि यह यात्रा नौकरी में सबको सीट मिले, उसकी यात्रा है। जो पढ़-लिख चुके हैं, उन्हें दफ्तर में नौकरी मिले, उसके लिए यह यात्रा है। इस यात्रा के जरिए हम पलायन के मुद्दों को उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पलायन शिक्षा और नौकरी की कमी के कारण होता है। सरकार जब ये दोनों चीजें दे नहीं पाती है, तो उन्माद फैलाती है और लोगों को भड़काती है।

कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर बिहार को बेहतर बनाना है, तो राज्य की युवा शक्ति को काम देना होगा, रोजगार देना पड़ेगा, यही इस यात्रा का उद्देश्य है। यह बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने की यात्रा है।

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितना लव लेटर लीक नहीं होता है, उतने भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो जा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में उन्होंने बताया कि अभी तो पदयात्रा की शुरुआत हुई है, उसके बाद इसका खुलासा करेंगे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज बिहार की जनता के मुद्दों को लेकर यह यात्रा भीतिहरवा गांधी आश्रम से प्रारंभ की गई है। यह यात्रा पूरे बिहार में महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और मजदूरों के पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के समक्ष लाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस का मानना है कि राज्य में बेरोजगारी के कारण युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *